कांग्रेस भी हो गई BJP की फैन, सदन में पूर्व कांग्रेस मंत्री बोले-हमने भी नहीं सोचा था कि खत्म होगा नक्सलवाद,गृहमंत्री को बधाई

Wednesday, Feb 25, 2026-06:34 PM (IST)

(रायपुर): छतीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे को लेकर बीजेपी सरकार ने एक संकल्प लिया है जिसके नतीजे दिखने भी शुरु हो गए हैं। पहले तो बीजेपी अपने इस संकल्प को लेकर अपनी वचनवद्धता और धरातल पर हो रहे बदलाव को लेकर हुकार भरती थी, लेकिन अब नक्सलवाद के मुद्दे को लेकर बीजेपी की तारीफ पूर्व कांग्रेस मंत्री और विधायक कवासी लखमा ने भी की है। कवासी लखमा ने कहा है कि हमने भी नहीं सोचा था बस्तर से नक्सलवाद खत्म होगा, इसके लिए कवासी लखमा ने गृह मंत्री को बधाई भी दी है।

बस्तर में अब लोग शांति से जीने लगे हैं-लखमा

Kawasi Lakhma on Naxalism-  दरअसल छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन सदन में नक्सलवाद और बस्तर के मुद्दे को लेकर जबरदस्त और तगड़ी बहस देखने को मिली। कांग्रेस विधायक कवासी लखमा ने सदन में बीजेपी की तारीफ करते हुए बड़ी बात बोल दी। उन्होंने कहा कि  कहा कि प्रदेश की सबसे बड़ी समस्या नक्सलवाद अब खत्म होने की दिशा में है और इसके लिए वे गृह मंत्री को बधाई देते हैं। यहीं नहीं लखमा ने दो कदम आगे बढ़ते हुए कहा कि बस्तर में अब लोग शांति से जीने लगे हैं। लखमा ने कहा कि  हमने भी नहीं सोचा था कि कभी नक्सलवाद खत्म होगा।  इस उपलब्धी के लिए वो गृहमंत्री को बधाई देते हैं।

बीजेपी को बधाई के बाद लखमा ने सरकार पर लगाए बड़े आरोप

नक्सलवाद पर सफलता को लेकर लखमा ने जहां बीजेपी को बधाई दी वहीं उन्होंने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप भी लगाए। लखमा ने कहा कि इस सरकार में अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार हुए हैं। मुख्यमंत्री आदिवासी हैं लेकिन  आदिवासियों की हत्या हो रही है।  और एक समाज को दूसरे समाज से भिड़ाने की कोशिश की जा रही है। लिहाजा कवासी लखमा ने बस्तर नक्सलवाद के मुद्दे पर सरकार की खुलकर तारीफ की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News