Punjab Kesari MP ads

फांसी के फंदे पर झूले पति-पत्नी, वॉट्सएप स्टेटस देख पुलिस ने तोड़ा दरवाजा, दोनों को फंदे से उतारा, वजह हैरान कर देगी

Friday, Apr 24, 2026-07:55 PM (IST)

उज्जैन (विशाल सिंह): नजरपुर क्षेत्र में एक बड़ा हादसा टल गया, जब पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आत्महत्या करने जा रहे दंपति की जान बचा ली गई।

जानकारी के अनुसार, नजरपुर निवासी आसिफ पिता शफीक अहमद पटेल और उनकी पत्नी रीना पटेल पारिवारिक विवाद के चलते लंबे समय से मानसिक तनाव में थे। इसी तनाव के चलते दोनों ने आत्मघाती कदम उठाने का फैसला कर लिया। आत्महत्या से पहले आसिफ ने व्हाट्सएप पर स्टेटस डालकर परिवार से परेशान होने की बात लिखी, जिसने पूरे घटनाक्रम का रुख बदल दिया। स्टेटस की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी करण खोवाल ने बिना देर किए पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया। जब पुलिस टीम घर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। खिड़की से झांकने पर देखा गया कि पति-पत्नी फांसी के फंदे पर लटके हुए हैं।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए टीआई ने बाहर से बातचीत कर उनका ध्यान भटकाया, जबकि दूसरी टीम को अंदर प्रवेश करने का संकेत दिया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दरवाजा तोड़ा और दोनों को तुरंत नीचे उतार लिया। उस समय दोनों की सांसें चल रही थीं। पुलिस ने तत्काल दोनों को शासकीय अस्पताल घट्टिया पहुंचाया, जहां इलाज के बाद अब उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस घटना में पुलिस की सजगता और त्वरित निर्णय ने दो जिंदगियां बचा लीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vikas Tiwari

Related News