Punjab Kesari MP ads

दिल दहला देने वाली घटना: 10वीं में फेल होने से टूटी छात्रा, फंदा लगाकर की आत्महत्या...सदमें में परिजन

Wednesday, Apr 15, 2026-07:30 PM (IST)

छिंदवाड़ा : मध्य प्रदेश में आज 10वीं-12वीं कक्षा के नतीजे घोषित किए गए हैं। प्रदेश भर में छात्र-छात्राओं के अच्छे प्रदर्शन को लेकर खुशी की लहर है। इसी बीच छिदंवाड़ा जिले के मोहन नगर क्षेत्र से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में फेल होने के खबर से टूटी छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी लगते ही इलाके में मातम छा गया।  परिवार के सदस्यों ने बताया कि वह परीक्षा के दबाव और फेल होने के सदमे से काफी तनाव में थी। 

जानकारी के अनुसार, सुबह जैसे ही मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा के परिणाम में छात्रा को अपने असफल होने की जानकारी लगी तो वह उदास और चिंतित हो गई। जैसे ही घर के बाकी सदस्य अपने अपने काम में व्यस्त हुए वह चुपचाप अपने कमरे में चली गई और फांसी लगा ली। काफी समय जब छात्रा बाहर नहीं आई तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। परिजनों ने आनन फानन में दरवाजा तोड़ा और बच्ची को फंदे से नीचे उतारा। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बच्ची की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं इलाके में मातम पसरा हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News