Punjab Kesari MP ads

इस पत्नी को कीजिए दिल से सलाम, पति के काले कारनामों का किया पर्दाफाश, कमिश्नर को फोन करके कहा- पति गांजा और स्मैक बेच रहा,अरेस्ट करो

Tuesday, Feb 10, 2026-07:44 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी): इंदौर से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आय़ा है। दरअसल एक अंकाउटेंट पत्नी ने कमिश्नर को कॉल करके अपने ही पति की शिकायत  कर दी। काल करके बोला गया कि उसके पति ने घर में गांजा और स्मैक छिपाया है और नशे का कारोबार करता है। कमिश्नर भी इस काल को सुनकर हैरान रह गए।

महिला ने अपने पति के गांजा और स्मैक बेचने की शिकायत

दरअसल मल्हारगंज इलाके में रहने वाली एक महिला ने अपने पति के गांजा और स्मैक बेचने के मामले में शिकायत की। कमिश्नर ने तुरंत इस मामले में जानकारी निकाली।  वही संबधित महिला से संपर्क किया और आरोपी पति के खिलाफ लसूड़िया थाने पर प्रकरण दर्ज कराया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है

पान दुकान से संचालित होता है काला कारोबार

जानकारी में मुताबिक इन्द्रानगर मल्हारगंज निवासी पेशे से अकाउंटेंट महिला ने बताया कि उसका पति बड़े स्तर पर लसुड़िया क्षेत्र में  पान दुकान संचालित करता है और विगत कुछ समय से घर में गांजा और नशे की पुड़िया बेचने का काम करता है। महिला ने बताया कि उसकी दो बेटिया है। उनकी शिक्षा पर भी असर पढ़ रहा है।  वह आपति लेती है तो पति व ससुरालजन पीड़िता को डराते-धमकाते है।   पति ने उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की। उसके सिर में काफी चोट आई।

कॉलेज, होस्टल की लड़कियों को नशा सप्लाई करने का आऱोप

पीड़िता ने फिर तंग आकर फिर पुलिस को जानकारी दी। वहीं जानकारी सामने ये भी आई कि पीड़िता ने जब पुलिस को यह बात बताई तो उसने गांजा जब्त नही किया। फिर इस मामले में कमिश्नर संतोष सिंह को सोमवार को कॉल किया। पूरे मामले की जानकारी देते हुए पत्नी ने कहा कि महालक्ष्मी नगर में पति द्वारा संचालित पान दुकान से भी कॉलेज, होस्टल की लड़कियों को नशा सप्लाई किया जाता है । पत्नी ने बकायादा उसने मादक पदार्थ का वीडियो बनाकर भी कमिश्नर के नबंर पर भेजा।

लिहाजा कमिश्नर संतोष सिंह ने पत्नी के भेजे वीडियो देखने के बाद मामले में मदद का भरोसा दिलाया है। लसूड़िया थाने पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है  वहीं हाईकोर्ट एडवोकेट रूपाली राठौर ने बताया कि पीड़िता ने घर में रखे हुए गांजे को लेकर खुलासा किया था।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News