Yo Yo हनी सिंह पहुंचे महाकाल के दरबार, नंदी हाल में बैठकर लिया बाबा का आशीर्वाद

Friday, Mar 07, 2025-07:37 PM (IST)

उज्जैन (विशाल सिंह) : प्रसिद्ध पॉप सिंगर और रैपर हनी सिंह शुक्रवार को इंदौर में अपने कॉन्सर्ट में शामिल होने से पहले महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचे। जहां उन्होंने भगवान महाकाल से आशीर्वाद लिया। हनी सिंह ने मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन और पूजन किया और आशीर्वाद लिया।

PunjabKesari

हनी सिंह सबसे पहले मंदिर के नंदी हॉल में पहुंचे, जहां वे बाबा की भक्ति में लीन नजर आए। इस दौरान यश गुरु ने उनका पूजन-अर्चन संपन्न करवाया। पुजारी ने उन्हें फूलों की माला अर्पित की और आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर महाकाल मंदिर समिति की ओर से हनी सिंह का सम्मान भी किया गया।

PunjabKesari

दर्शन के बाद हनी सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "कई वर्षों से बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने की इच्छा थी, लेकिन आना ही नहीं हो पा रहा था। आज भगवान महाकाल का बुलावा आया और मैं यहां पहुंचा। दर्शन बहुत अच्छे हुए और मुझे बहुत शांति मिली।"

PunjabKesari

इंदौर के कॉन्सर्ट के बारे में बताते हुए कहा, "इंदौर में मेरे कार्यक्रम की तैयारी पूरी है और अब मैं वहां जाने के लिए तैयार हूं।" "हर हर महादेव!" कहकर हनी सिंह इंदौर के लिए रवाना हो गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News