MPBSE का 10th, 12th का रिजल्ट जारी, देखिए टॉपर्स की लिस्ट

5/15/2019 12:02:19 PM

भोपाल: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं व 12 वीं की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिसकी घोषणा मॉडल स्कूल टीटी नगर ऑडिटोरियम में मुख्य सचिव एसआर मोहंती ने की। 10 वीं में इस बार 18.50 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं एमपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुए थे। इसके लिए पूरे मध्यप्रदेश में 7 हजार से ज्यादा सेंटर्स बनाए गए थे। 10वीं की परीक्षा 1 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित की थी। इस बार सागर के गगन दीक्षित ने दसवीं में टॉप किया है। उन्होंने पांच सौ में से कुल 499 अंक हासिल किए हैं।

 


PunjabKesari

वहीं 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट आज घोषित हो गया। 18.50 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं एमपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुए थे। इस बार दृष्टि सानोदिया ने 479 अंकों के साथ आर्ट्स स्ट्रीम (कला संकाय) में टॉप किया है। आर्या जैन 486 अंकों के साथ मैथ्स ग्रुप के लिए साइंस स्ट्रीम के टॉपर हैं। विवेक गुप्ता ने 486 अंकों के साथ कॉमर्स स्ट्रीम (वाणिज्य) में टॉप किया है। कृषि समूह (एग्रीकल्चर) में प्रिया चौरसिया ने 481 अंकों के साथ टॉप किया है। श्रीजन श्रीवास्तव ने जीव विज्ञान समूह में 481 अंकों के साथ साइंस स्ट्रीम में टॉप किया है। प्रतिभा शर्मा 476 अंकों के साथ कला और गृह विज्ञान समूह की टॉपर हैं।

   PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari
PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Recommended News

Related News