नगर निगम में 12 एल्डरमैन होंगे नियुक्त, 50 से ज्यादा नेता कतार में! जानें कौन-कौन आगे
Monday, Feb 16, 2026-02:30 PM (IST)
MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर में नगर निगम में जल्द ही 12 एल्डरमैन नियुक्त होने वाले हैं। इसके लिए 50 से ज्यादा नेता कतार में हैं। विधायकों और संगठन के पदाधिकारियों ने अपने समर्थकों के नाम आगे बढ़ाए हैं। कुछ नाम प्रदेश स्तर पर भेजे जा चुके हैं, लेकिन अभी अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
नगर निगम मंडलों पर भी नियुक्ति की तैयारी चल रही है। अधिकांश नेता आइडीए मंडल में स्थान पाने के प्रयास में हैं। भाजपा की नगर कार्यकारिणी ने पूर्व असंतोष और विरोध प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए इस बार पूरी सावधानी से नाम चयन प्रक्रिया शुरू की है।
शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि एल्डरमैन पद पर संगठन के पुराने नेताओं को भी स्थान दिया जाएगा। वहीं, कांग्रेस नेता अजय सिंह ने इस प्रक्रिया पर चुटकी ली और कहा कि पूरा प्रदेश इसमें फंसा हुआ है। उन्होंने मामा का भी ज़िक्र किया और कहा कि “मामा जल्दी कुछ होने नहीं देंगे।

