MP में हुए बड़े स्कूल घोटाले ने हिलाया प्रदेश, अब तक 12 प्रभारी प्राचार्य सस्पेंड,साइकिल शेड, मरम्मत के नाम पर करोड़ों का गबन

Monday, Feb 09, 2026-05:39 PM (IST)

(मैहर): MP मध्य प्रदेश के मैहर से एक ऐसा घोटाला सामने आया है जिसने हिला कर रख दिया है। स्कूल निर्माण में हुए इस घोटाले ने हड़कंप मचा दिया है। करीब 4.37 करोड़ रुपये के स्कूल निर्माण घोटाले में 8 और प्रभारी प्राचार्यों को सस्पेंड करने के साथ ही कुल सस्पेंड प्राचार्यों की संख्या 12 हो गई है। गौर करने वाली बात है कि  21 सरकारी स्कूलों में साइकिल शेड, पार्किंग शेड, मरम्मत के नाम पर करोड़ों रुपये जारी हुए लेकिन ज्यादातर काम सिर्फ कागजों पर हुए और इस तरह से संगीन घोटाले को अंजाम दिया गया।

साइकिल शेड, पार्किंग शेड, मरम्मत के नाम पर करोड़ों रुपये जारी

जिले में सरकारी स्कूलों के निर्माण घोटाले ने विभाग को सकते में डाल दिया है। साइकिल शेड, पार्किंग शेड, पेंटिंग, मरम्मत जैसे छोटे-छोटे निर्माण कार्यों के नाम पर करोड़ों रुपये का गड़बड़झाला किया गया। इस घोटाले की जांच मैहर जिला कलेक्टर रानी बताड़ के आदेश पर शुरू हुई थी. लेकिन जैसे-जैसे अब इसमें तार खुलते जा रहे हैं और पर्दाफाश होता जा रहा है, शिक्षा विभाग और प्रशासन दोनों स्तर पर इस मामले में सख्ती बरती जा रही है ।

इस  मामले ने एक बार पोल खोल कर रख दी है कैसे कर्मचारी घोटालों को अंजाम देते हैं और करोड़ों रुपयों का गबन कर जाते हैं। गौर करने वाली बात है कि एक तरफ स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी से पढ़ाई और भविष्य प्रभावित हो रहे हैं,  वहीं दूसरी तरफ करोड़ों रुपये कागजों पर ही खर्चे जा रहे हैं। इस पूरे घोटाले का पर्दाफाश तब हुआ जब जिला कलेक्टर रानी बताड़ ने 21 सरकारी स्कूलों में जारी फंड के उपयोग की जांच के आदेश दिए थे. जांच में जब ये कारनामा सामने आया तो सबके होश उड़ गए।   

कैसे-कैसे गिरती गई गाज?

पहले चरण में 1 प्रभारी प्राचार्य को सस्पेंड किया गया था, और इसके बाद जैसे-जैसे परतें खुलती गई वैसे-वैसे कार्रवाई होती गई। इस तरह से अब तक  कुल 12 प्रभारी प्राचार्य सस्पेंड किए जा चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News