चरमरा सकती है MP की स्वास्थ्य सेवाएं, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर 13 मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर

11/22/2022 1:46:51 PM

भोपाल(विवान तिवारी): मध्य प्रदेश में आज से स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा सकती है। प्रदेश भर में प्रशासक नियुक्ति के विरोध में 13 मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स हड़ताल पर जा रहे हैं। सरकार से नाराज मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स ने कल काली पट्टी बांध कर सरकार को 24 घंटे का एल्टिमेटम दिया था। मांगे नहीं मानी गई तो आज से अनिश्चित कालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। आज से 13 मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स हड़ताल पर चले जाएंगे।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि प्रदेश सरकार आज कैबिनेट में मेडिकल कॉलेज में प्रशासक की नियुक्ति करने का प्रस्ताव ला सकती है। भोपाल GMC के डॉक्टरों की हड़ताल के चलते इंटर्न डॉक्टर ऑन ड्यूटी रहेंगे। मरीज़ों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार ने डॉक्टरों की वैकल्पिक व्यवस्था की है। वहीं जेपी हॉस्पिटल के 24 विशेषज्ञ डॉक्टर्स की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं 40 आयुष डॉक्टरों की हमीदिया में ड्यूटी लगाई गई। हड़ताल की समाप्ति तक ये सभी डॉक्टर ड्यूटी पर कार्यरत रहेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News