Punjab Kesari MP ads

April Bank Holidays:अप्रैल महीने में 14  दिन बैंकों में छुट्टी,समय रहते निपटाएं काम,जानिए कौन-कौन से दिन है अवकाश,पूरी लिस्ट

Saturday, Mar 28, 2026-08:03 PM (IST)

(डेस्क): मार्च महीना समाप्ति की ओर हैं। 3 दिनों बाद नया वित्‍त वर्ष शुरू होने वाला है। लेकिन क्या आपको पता है कि नए वित्तीय वर्ष के पहले महीने में छुट्टियों की भरमार है। जी हां अप्रैल 2026 में बैंकों में अच्‍छी-खासे अवकाश रहेंगे। आपको बता दें कि  पूरे अप्रैल महीने में 14 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा।  इसलिए अगर आप अप्रैल के महीने में बैंक जाकर कोई बड़ा काम निपटाने की सोच रहे हैं तो पहले छुट्टियों का कैलेंडर जरूर देख लें। इसके बाद ही घर से निकलें।

नए वित्त वर्ष के पहले महीने में देशभर के बैंकों में कुल 14 दिन कामकाज बंद रहेगा। इन छुट्टियों में रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा कई क्षेत्रीय और राष्ट्रीय त्योहार शामिल हैं,

ये है अप्रैल महीने की छुट्टियों की लिस्‍ट

1 अप्रैल को देशभर में बैंक शाखाएं आम ग्राहकों के लिए बंद रहेंगी, क्योंकि इस दिन बैंकों में वार्षिक अकाउंट क्लोजिंग का काम किया जाता है।

1 अप्रैल (बुधवार): एनुअल क्लोजिंग के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे।

2 अप्रैल (गुरुवार): पुण्य गुरुवार के मौके पर कोच्चि, तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।

3 अप्रैल (शुक्रवार): गुड फ्राइडे पर पूरे देश में बैंक अवकाश।

5 अप्रैल (रविवार): सभी बैंकों में रविवार का साप्‍ताहिक अवकाश।

11 अप्रैल (शनिवार) : महीने का दूसरा शनिवार की छुट्टी।

12 अप्रैल (रविवार): सभी बैंकों में संडे की छुट्टी रहेगी।

14 अप्रैल (मंगलवार): डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती/महा विशुव संक्रांति/बिजू/बुइसू महोत्सव/तमिल नव वर्ष दिवस/बोहाग बिहू/चिराओबा/बैसाखी के मौके पर देश के अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

15 अप्रैल (बुधवार): बंगाली नववर्ष दिवस (नबाबरशा)/बोहाग बिहू/विशु/हिमाचल दिवस – अगरतला, गुवाहाटी, ईटानगर, कोच्चि, कोलकाता, शिमला, तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।

16 अप्रैल (गुरुवार): बोहाग बिहू के मौके पर गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे।

19 अप्रैल (रविवार): देश के सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी।

20 अप्रैल (सोमवार): बसव जयंती / अक्षय तृतीया के मौके पर बेंगलुरु समेत कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

21 अप्रैल (मंगलवार): गारिया पूजा के मौके पर अगरतला के बैंकों में छुट्टी रहेगी।

25 अप्रैल (शनिवार): महीना का चौथा शनिवार होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे।

26 अप्रैल (रविवार): देश के सभी बैंकों में रविवार का साप्‍ताहिक अवकाश।

 

लेकिन डिजिटल बैंकिंग रहेगी चालू

इतनी ज्यादा छुट्टियों के कारण बैंक शाखाओं में कामकाज प्रभावित होने का आसार है, ऐसे में ग्राहकों को सलाह है कि वो अप्रैल महीने के बैंकिंग काम पहले से समय पर निपटा लें।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News