पुराना मकान गिरने से 6 मजदूर मलबे में दबे, 2 की मौत 4 घायल

7/8/2019 4:42:39 PM

उज्जैन: उज्जैन के जवाह मार्ग स्थित एक जर्जर मकान सोमवार दोपहर अचानक ढह गया। इसमें दबने से दो मजदूरों की मौत हो गई और चार घायल हो गए। मकान गिरने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार दोपहर की है। शहर का एक जर्जर मकान अचानक गिर गया। जिससे दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और चार घायल हो गए।  घटना के बाद हंगामा मच गया है। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि मजदूर उस पुराने मकान के अंदर क्या काम कर रहे थे। घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी दी गई है और 4 घायल मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Recommended News

Related News