Punjab Kesari MP ads

कांग्रेस में 20 नेताओं की वापसी! इन चेहरों का पार्टी से निष्कासन रद्द, यहां देखें पूरी सूची

Monday, Sep 21, 2026-10:45 AM (IST)

रायपुरः छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश के विभिन्न जिलों के 20 निष्कासित कांग्रेस कार्यकर्ताओं का निष्कासन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। यह निर्णय प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति की बैठक में लिया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री (संगठन एवं प्रशासन) मलकीत सिंह गैदू की ओर से रविवार को आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के मुताबिक, रायपुर जिले के आनंद कक्कड़, विनय चोपड़ा और पूनम पाण्डेय का निष्कासन रद्द किया गया है। इसी तरह मुंगेली जिले के विनय चोपड़ा, गरियाबंद जिले के गोरेलाल सिन्हा, राधेश्याम महंतिका, महेंद्र प्रधान, ऋतुराज सिन्हा और महफूज प्रधान तथा कांकेर जिले के सुशील सोनी का निष्कासन तत्काल प्रभाव से समाप्त किया गया है। राजनांदगांव जिले के सौरभ रजक, सिद्धार्थ डोंगरे, राजेश गुप्ता, जितेश रिमलकर, सुक्कर चौहान, प्रेमी मनोज मिश्रा, आशीष सोनकर, शशांक डोंगरे, श्यामलाल सिन्हा और अंजू डोंगरे का निष्कासन भी रद्द किया गया है।

आदेश में कहा गया है कि यह निर्णय तत्काल प्रभावशील होगा। इसकी प्रतिलिपि सांसद एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश सह प्रभारियों तथा संबंधित जिला और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को भेजी गई है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News