Punjab Kesari MP ads

कांग्रेस नेता का अचानक निधन, 68 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर

Tuesday, Sep 08, 2026-01:19 PM (IST)

रायसेनः मध्यप्रदेश के रायसेन में से इस वक्त की बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। यहां जिले के गैरतगंज में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मदन सिंह राजपूत का निधन हुआ है। उन्होंने 68 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। उनके निधन की खबर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ी है।

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व कांग्रेस नगर अध्यक्ष, नगर परिषद गैरतगंज के पूर्व उपाध्यक्ष मदन सिंह राजपूत का निधन हुआ है। वह लंबे समय तक कांग्रेस संगठन से जुड़े रहे। उन्होंने नगर की राजनीति में अहम भूमिका निभाई। मदन सिंह राजपूत ने सामाजिक गतिविधियों में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

वहीं, उनके निधन की खबर मिलते ही नगर में शोक की लहर फैल गई। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के लोगों ने दुख जताया है। उनके निधन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों, परिचितों में शोक है। सोमवार को टेकापार श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया है। इस दुखद घड़ी में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं समेत नगरवासी शामिल हुए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News