Punjab Kesari MP ads

हुसैन मस्जिद से हनुमान मंदिर तक बने 22 मकानों पर चला बुलडोजर, पीड़ित बोले- विशेष समुदाय को टारगेट किया जा रहा

Wednesday, Dec 17, 2025-02:43 PM (IST)

छतरपुर (राजेश चौरसिया) : छतरपुर शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में स्थित हुसैन मस्जिद से गोपाल टौरिया (हनुमान मंदिर) की ओर जाने वाले रास्ते में बने मकानों को तोड़ा जा रहा है। प्रशासन ने लगभग 22 मकान चिन्हित किये थे जो कि रास्ते और अतिक्रमण में बने थे। अतिक्रमण तोड़ने के पश्चात पहुंच मार्ग को चौड़ा किया जा रहा है जिससे रास्ता साफ और आवागम सुलभ हो सकेगा। वहीं लोगों का आरोप है कि हमें पहले आवास दिया गया और अब बेघर किया जा रहा है।

PunjabKesari

अब टारगेट कर विशेष समुदाय के मकान ध्वस्त किए गए हैं। वहीं लोग यह भी बताते हैं कि कल ही प्रशासन ने नोटिस दिया था और आज 24 घंटे भी नहीं हुए और सुबह से नगर पालिका, राजस्व, पुलिस, प्रशासन की टीम आकर हमारे मकान तोड़ रही है।

PunjabKesari

प्रशासन द्वारा घटनाक्रम के लिए ड्रोन कैमरा के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है। मौके पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी है। SDM की मानें तो इन्हें लगातार नोटिस दिए गए हैं। नगर पालिका ने कल पुनः नोटिस दिए थे और आज बुलडोजर की कार्यवाही की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News