गंदा पानी पीने से 22 लोग हुए बीमार.. चांटीडीह क्षेत्र में मचा हड़कंप.. मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम..

Saturday, Jul 15, 2023-03:05 PM (IST)

बिलासपुर (शेष कुमार यादव): बिलासपुर के चांटीडीह इलाके में आज पानी पीने से करीब 22 लोग बीमार पड़ गए। जिसके बाद उन्हें सिम्स समेत अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। दरअसल बिलासपुर के चांटीडीह इलाके में पेयजल का पाइप लाइन नालियों के बीच से गुजरता है। ऐसे में बरसात होते ही बीमारियों का खतरा क्षेत्र में बढ़ जाता है। आज सुबह क्षेत्र के पठान मोहल्ला ग्राम पारा समेत कई जगह से लोगों के बीमार होने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। जिसके बाद आनन-फानन में बीमार बुजुर्ग बच्चे और महिलाओं को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

PunjabKesari, dirty water, food poisoning, chhattisgarh, bilaspur

CMHO राजेश सिंह राजेश शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि, तत्काल डॉक्टरों की टीम गठित कर जांच के लिए भेजा गया है।  मौके पर पहुंचकर टीम में 52 घरों का सर्वे किया। जहां 22 लोग बीमार मिले। 13 लोगों को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और बाकियों का अन्य अस्पतालों में इलाज जारी है। टीम द्वारा लगातार क्षेत्र में भ्रमण किया जा रहा है, और लोगों को जागरूक किया जा रहा है। दवाइयों का वितरण भी सतत रूप से जारी है। स्थिति को देखते हुए वार्ड में आम मेडिकल कैंप लगाया जाएगा। जहां स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार मौजूद रहेगी। ता की दूषित पेयजल से होने वाली समस्याओं से बचा जा सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikas Tiwari

Related News