Punjab Kesari MP ads

MP के 3 मजदूरों को महाराष्ट्र में ट्रेन ने रौंदा, कटकर मौत

Saturday, Jan 18, 2020-11:32 AM (IST)

सिवनी: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के 3 मजदूरों की महाराष्ट्र के नागपुर में एक रेल हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मजदूरों की मौत मालगाड़ी की चपेट में आने से हुई। बताया जा रहा है कि रेलवे ट्रेक पार करते समय यह हादसा हुआ। इसकी जानकारी मप्र पुलिस को दे दी गई है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के नागपुर जिले के बोतीबुरी- उमरेड लाइन पर शुक्रवार देर रात तीन मजदूर ट्रैक पार कर रहे थे। तभी अचानक मालगाड़ी आ गई और मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। तीनों मजदूर सिवनी जिले के रहने वाले थे। जो राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन इमारत में काम कर रहे थे। उनकी पहचान कमलेश गोदनलाल मारासकोल्हे(20), शारदा शेखलाल सयाम(19) और योगेश अलासिंग उइके के रुप में हुई है। तीनों मजदूर नागपुर के वरगा गांव में रहते थे और साप्ताहिक सब्जी बाजार में जा रहे थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News