Punjab Kesari MP ads

3 करोड़ के दोमुंहे सांप के साथ बुजुर्ग गिरफ्तार, MP में वन्यजीव तस्करी का खुलासा

Saturday, Jun 06, 2026-03:44 PM (IST)

नर्मदापुरम: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम से वन्यजीव तस्करी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। देहात थाना क्षेत्र के सतवासा इलाके में पुलिस ने एक 65 वर्षीय बुजुर्ग को दुर्लभ प्रजाति के रेड सैंड बोआ यानी कथित दोमुंहे सांप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी इस सांप को बेचने की फिराक में घूम रहा था, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया।

पकड़े गए आरोपी की पहचान हरदा जिले के सिराली निवासी ओमप्रकाश गौर के रूप में हुई है। उसके पास से बरामद रेड सैंड बोआ को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने सांप कहां से पकड़ा, किसे बेचने जा रहा था और इस तस्करी के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

PunjabKesariसबसे हैरान करने वाली बात यह है कि रेड सैंड बोआ को लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपये की कीमत मिलने की अफवाह फैली हुई है। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र से जुड़ी मान्यताओं के कारण इस दुर्लभ सांप की तस्करी लंबे समय से होती रही है। हालांकि वन विभाग का कहना है कि इसकी कीमत को लेकर फैलाई जाने वाली कई बातें भ्रामक भी होती हैं।

पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई के बाद आरोपी का मेडिकल कराया गया है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। मामले की जांच जारी है और आशंका जताई जा रही है कि पूछताछ में वन्यजीव तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News