Punjab Kesari MP ads

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! कई अधिकारियों का हुआ तबादला, आदेश जारी

Wednesday, Jun 03, 2026-12:11 PM (IST)

भोपालः मध्यप्रदेश के भोपाल में से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल की सूचना है। यहां कई उप निरीक्षक, आरक्षकों के तबादले किए गए है। करीब 60 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया गया है। खात बात यह है कि एक ही थानों में चार साल से ज्यादा पदस्थापना के बाद तबादले हुए है। इसके लिए मुख्याल डीसीपी ने आदेश जारी किया है। इस बदलाव को कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने व थानों के बेहतर संचालन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

PunjabKesari

पुलिस विभाग के इस निर्णय को आगामी प्रशासनिक सुधार और कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। वहीं, नए अधिकारियों को जल्द ही अपने-अपने कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

PunjabKesari

प्रशासनिक बदलाव के बाद अब लोगों को उम्मीद है कि जिले में पुलिस व्यवस्था और अधिक सक्रिय होगी। साथ ही अपराधों पर नियंत्रण और जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान में भी सुधार देखने को मिलेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News