पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! कई TI और SI के तबादलों की लिस्ट जारी, जानिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी
Friday, May 29, 2026-04:00 PM (IST)
दुर्ग (हेमंत पाल): छत्तीसगढ़ के पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल की खबर सामने आ रही है। यहां दुर्ग जिले में कई थाना प्रभारियों, निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के तबादले किए गए है। एसएसपी विजय अग्रवाल ने इसके लिए आदेश जारी किया है। इस बदलाव को कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने व थानों के बेहतर संचालन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
जारी आदेश के मुताबिक, कई थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जिसमें निरीक्षक श्रद्धा पाठक को नियंत्रण कक्ष भिलाई से थाना प्रभारी अंडा बनाया गया है। निरीक्षक महेश ध्रुव को थाना उतई से हटाकर नियंत्रण कक्ष भिलाई भेजा गया है। इसी क्रम में निरीक्षक वंदिता पनिणकर को पुलिस लाइन दुर्ग से थाना प्रभारी बोरी पदस्थ किया गया है। वहीं, निरीक्षक अनिल पटेल को थाना बोरी से उतई थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा उप निरीक्षक खगेंद्र पठारे को चौकी प्रभारी जेवरा सिरसा से मोहन नगर में भेजा गया है। उप निरीक्षक पारस ठाकुर को थाना प्रभारी अंडा से थाना सुपेला पदस्थ किया गया है। उप निरीक्षक श्रीराम पेंड्रो को थाना धमधा से थाना उतई में तैनात किया गया है। उप निरीक्षक प्रमोद सिन्हा को थाना उतई से थाना धमधा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उप निरीक्षक समीर मिश्रा को थाना कुथरेल से चौकी प्रभारी जेवरा सिरसा बनाया गया है।
पुलिस विभाग के इस निर्णय को आगामी प्रशासनिक सुधार और कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। वहीं, नए अधिकारियों को जल्द ही अपने-अपने कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक बदलाव के बाद अब लोगों को उम्मीद है कि जिले में पुलिस व्यवस्था और अधिक सक्रिय होगी। साथ ही अपराधों पर नियंत्रण और जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान में भी सुधार देखने को मिलेगा।

