बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! कई पटवारियों का अचानक हुआ तबादला, तत्काल प्रभाव से आदेश जारी
Tuesday, Sep 22, 2026-02:37 PM (IST)
CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल की सूचना मिली है। यहां जिले में पदस्थ पटवारियों का तबादला किया गया है। इसके लिए कलेक्टर विजय दयाराम के. ने आदेश जारी किया है। करीब 60 पटवारियों को इधर-उधर किया है। पटवारियों की नवीन पदस्थापना तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।
जारी आदेश के मुताबिक, मरवाही, पेंड्रा रोड, पेंड्रा सहित जिले के राजस्व क्षेत्रों में पदस्थ पटवारियों का तबादला किया गया है। उन्हें वर्तमान कार्यक्षेत्र से हटाकर नए हल्कों में जिम्मेदारी सौंपी गई है। दरअसल, यहां लंबे समय से एक ही क्षेत्र में कार्यरत पटवारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, यह फेरबदल प्रशासनिक आवश्यकता और कार्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से किया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी जारी किए गए हैं।





