Punjab Kesari MP ads

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल! कई प्रधान आरक्षकों और आरक्षकों का तबादला आदेश जारी, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Wednesday, Sep 16, 2026-09:38 AM (IST)

रायपुरः छत्तीसगढ़ के रायपुर में पुलिस विभाग में बड़े फेरबदल की सूचना मिली है। यहां कई प्रधान आरक्षकों और आरक्षकों का तबादला किया गया है। करीब 6 पुलिसकर्मी इधर-उधर किए है। पुलिस उपायुक्त ने इसके लिए आदेश जारी किया है। सभी पुलिसकर्मियों को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नई पदस्थापना पर भेजा गया है।

इन पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला
महिला प्रधान आरक्षक ज्योति भोई को थाना उरला से चौकी रामनगर भेजा गया है।
आरक्षक सुनील कुमार कौशिक को थाना खमतराई से चौकी रामनगर पदस्थ किया गया है।
आरक्षक जितेंद्र मज्जी को चौकी रामनगर से थाना खमतराई में जिम्मेदारी मिली है।
आरक्षक जयंत साहू को चौकी रामनगर से थाना उरला में भेजा भेजा गया है।
आरक्षक ऋषभ कुमार आनंद को चौकी रामनगर से थाना उरला भेजा में जिम्मेदारी मिली है।  
आरक्षक दीपक मिश्रा को थाना खमतराई से थाना पंडरी पदस्थ किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News