Punjab Kesari MP ads

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, संयुक्त कलेक्टरों व डिप्टी कलेक्टरों को सौंपी नई जिम्मेदारी, आदेश जारी

Tuesday, May 26, 2026-03:35 PM (IST)

CG Desk: राज्य में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल की सूचना मिली है। यहां दुर्ग जिला कार्यालय में पदस्थ संयुक्त कलेक्टरों एवं डिप्टी कलेक्टरों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई है। जिला प्रशासन में कार्यों के बेहतर संचालन और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से इसे अहम कदम माना जा रहा है। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

इन अधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारियां
संयुक्त कलेक्टर शिल्ली थॉमस को वित्त-स्थापना, भू-अभिलेख, डायवर्शन, राजस्व लेखा, बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन सहित कई महत्वपूर्ण शाखाओं का प्रभारी बनाया गया है। संयुक्त कलेक्टर हरवंश सिंह मिरी को अतिरिक्त रूप से प्रोटोकॉल अधिकारी का प्रभार सौंपा गया है। इसी क्रम में संयुक्त कलेक्टर महेश सिंह राजपूत को भिलाई नगर और छावनी क्षेत्र के अनुविभागीय दण्डाधिकारी का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। वहीं, डिप्टी कलेक्टर उत्तम कुमार ध्रुव को दुर्ग शहर के अनुविभागीय दण्डाधिकारी का प्रभार दिया गया है।

डिप्टी कलेक्टर उत्तम कुमार ध्रुव को मोहन नगर, पद्मनाभपुर और जीआरपी क्षेत्र के दाण्डिक मामलों के साथ आवास आवंटन, नगरीय निकाय, भू-अर्जन, नजूल जांच, लाइसेंस शाखा, डीएमएफ एवं सीएसआर मद सहित कई जिम्मेदारियां सौंपी गई है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News