शिक्षा विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, ग्वालियर को मिली नई जिला शिक्षा अधिकारी
Tuesday, May 12, 2026-03:43 PM (IST)
ग्वालियर (अंकुर जैन) : ग्वालियर में शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। पुष्पा ढोडी को आगामी आदेश तक जिला शिक्षा अधिकारी ग्वालियर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह अब तक सहायक संचालक के पद पर कार्यरत थीं। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार उन्हें तत्काल प्रभाव से यह अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। माना जा रहा है कि शिक्षा विभाग की व्यवस्थाओं को बेहतर करने और प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है।

शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि पुष्पा ढोडी आगामी आदेश तक जिला शिक्षा अधिकारी ग्वालियर का कार्यभार संभालेंगी। उनके पास विभागीय कार्यों का अनुभव होने के चलते यह जिम्मेदारी दी गई है। आदेश के बाद शिक्षा विभाग में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। अब देखना होगा कि नए प्रभार के बाद जिले की शिक्षा व्यवस्थाओं में क्या बदलाव देखने को मिलते हैं।

