राज्य में अहम प्रशासनिक फेरबदल, इस अधिकारी को मिला विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का बड़ा जिम्मा
Monday, May 04, 2026-11:42 PM (IST)
(रायपुर): छत्तीसगढ़ सरकार ने एक अहम प्रशासनिक फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस बारे में आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश के मुताबिक अंकिता गर्ग उप सचिव कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया है।

वहीं बाकि की जिम्मेदारी का वो वैसै ही वहन करती रहेंगी । इसके अलावा सरोज उईके उप सचिव खनिज साधन विभाग को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। यह एक अहम जिम्मेवारी मानी जा रही है।

