छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, छुईखदान की मिट्टी में दबने से 3 महिलाओं की मौत

Saturday, Aug 31, 2024-07:45 PM (IST)

सूरजपुर (धर्मचंद मराबी) : सूरजपुर में कोतवाली थाना क्षेत्र के गेतरा नाला के पास छुई खदान ढहने से मिट्टी में 3 महिलाएं दब गई। जहां एक महिला की मौत हो गई और दो महिलाएं घायल हैं। दरअसल आज सुबह लगभग 9 महिलाएं घर लिपने के लिए उपयोग की जाने मिट्टी लेने छुई खदान गए हुऐ थे। जहां अचानक छुई खदान धंस गई जिससे 3 महिलाएं मिट्टी के नीचे दब गई।

PunjabKesari

वहीं ग्रामीणों ने दबे तीनों महिलाओं को बाहर निकाला। जहां एक महिला की मौके पर मौत हो गईं और दो महिलाएं घायल हो गई।  वहीं दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, फिलहाल कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News