सब्जी मंडी से प्रशासन ने हटाए 35 अवैध निर्माण, भड़के व्यापारी बैठे हड़ताल पर बैठे

7/12/2019 12:35:57 PM

इंदौर: चोइथराम सब्जी मंडी का व्यपारी मंडल अनिश्चित कालिन हड़ताल पर चले गए हैं। व्यापारियों ने सरकार के खिलाफ यह मोर्चा 35 से ज्यादा अवैध निर्माणधारियों को हटाने के विरोध में खोला है। व्यापारियों द्वारा काम बंद करने से लोगों को फल-सब्जी की समस्या उत्पन्न हो रही है। जिसे लेकर सरकार व्यापारियों को मनाने में जुट गई है। वहीं मंडी में विक्री के लिए आए फलों व सब्जियों से भरे ट्रकों की लंबी कतारे लग गई हैं।


PunjabKesari

बता दें कि, प्रशासन की यह कार्रवाई दोपहर 12 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चली। सरकार ने 16 साल बाद चोइथराम सब्जी मंडी में  कार्रावाई करते हुए 35 से ज्यादा अतिक्रमण हटा दिए। जिनपर मंडी के पीछे 10 से ज्यादा आलू-प्याज के व्यापरियों ने कब्जा करते हुए स्टोर रूम बना रखे थे, उसे भी हटाया गया। यहीं नहीं अन्य व्यापारियों ने मंडी के कई रास्तों पर अतिक्रमण कर स्टोर रूम बना लिए थे जिन पर भी कार्रवाई की गई। अवैध कंटीन के साथ प्याऊ के पीछे बनाए गए ऑफिस पर कार्रवाई करते हुए तोड़ दिया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Recommended News

Related News