मार्बल हाउस की आड़ में चल रहा था अवैध गुटखा निर्माण कार्य, एसडीम ने की छापामार कार्यवाही..

5/4/2024 5:25:44 PM

छतरपुर। (राजेश चौरसिया): मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बड़े पैमाने पर अवैध गुटखा निर्माण का काम जोरों पर चल रहा है। ताजा मामला अग्रवाल मार्बल हाउस का है जहां मुखबिर से सूचना मिलने पर प्रशासन की टीम ने छापामार कार्यवाही की है।

PunjabKesari

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश का रहने वाला अग्रवाल मार्बल्स संचालक मार्बल सामग्री, टाईल्स, पत्थर बेचने की आड़ में गोदाम के अंदर अवैध गुटखा फैक्ट्री लगाकर नकली गुटखा निर्माण कर रहा था। जिसे वह छतरपुर जिले सहित मध्यप्रदेश और पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश में भारी मात्रा में सफ्लाई कर रहा था।


छापामार कार्यवाही के दौरान भारी मात्रा में रॉ-मटेरियल, गुटखा बनाने की सामग्री, तम्बाकू, सुपाड़ी, कैमिकल, कलर सहित अन्य अवैध सामग्री पकड़ी गई है। बता दें कि कलेक्टर के निर्देशन पर एसडीएम अखिल राठौर तहसीलदार, नायब तहसीलदार की टीम ने यह छापामार कार्यवाही की है। तो वहीं अन्य कार्यवाही हेतु जीएसटी टीम को भी सूचना दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Recommended News

Related News