इंदौर में हालात चिंताजनक, 43 नए मामलों के साथ पॉजिटिव मरीजों की संख्या हुई 1654

5/5/2020 1:12:42 PM

इंदौर( गौरव कंछल): मध्य प्रदेश के इंदौर में कोरोना से हालात चिंताजनक बने हुए हैं। सोमवार को जारी हुए महात्मा गांधी मेडिकल कालेज के बुलेटिन के अनुसार, जिले में कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1654 पहुंच गई है, अभी तक इससे 79 लोगों की मौत हो चुकी है और 468 स्वस्थ हो चुके हैं। सोमवार को इंदौर में 43 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं और दो मौतों की पुष्टि हुई है। वहीं कल 106 मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं। वहीं शहर के विभिन्न अस्पतालों में 1107 मरीजों का उपचार किया जा रहा है।

PunjabKesari
आपको बता दे कि कुल 1654 मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे जिनमें से 483 सैंपल की जांच की गई। अब तक जिले में कुल 9857 लोगों की जांच हो चुकी है। वही बताया जा रहा है कि सोमवार को इंदौर के एक निजी अस्पताल के दो डॉक्टरों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों डॉक्टरों ने जिनका इलाज किया अब उनकी तलाश करना चुनौती होगी। इसके साथ ही अन्य स्टाफ की भी जांच कराई जाएगी। वहीं रावजी बाजार थाना के तीन पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।बताया जा रहा है कि ये तीनों ड्यूटी दौरान ही पॉजिटिव पाए गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Recommended News

Related News