इंदौर को भिक्षुक मुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने कसी कमर! भिक्षावृत्ति की जानकारी देने वाले 5 लोगों को दिया 1-1 हजार रु. इनाम

Thursday, Feb 06, 2025-07:36 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी): इंदौर शहर को भिक्षुक मुक्त बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में कई टीमें शहर का दौरा कर रही हैं और भिक्षावृत्ति में शामिल लोगों को रेस्क्यू करके उन्हें भिक्षुक पुनर्वास केंद्र पहुंचा रही है। इस काम में शहरवासी भी प्रशासन की मदद कर रहे हैं और शहर की सड़कों पर भिक्षावृत्ति करने वालों की जानकारी को प्रशासन के पास पहुंचा रहे हैं। ऐसे लोगों को प्रशासन द्वारा सम्मानित भी किया जा रहा है।

इसी कड़ी में आज कलेक्टर आशीष सिंह ने इस अभियान में सहयोग करने वाले पांच लोगों को सम्म्मानित किया और एक-एक हजार रूपए की सम्मान राशि का चेक भी सौंपा। कलेक्टर आशीष सिंह ने इन सभी लोगों का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने संभावना जताई है कि सभी के सहयोग से इंदौर एक दिन देश का पहला भिक्षुक मुक्त देश भी बनेगा। फिलहाल कलेक्टर आशीष सिंह ने शहर में भिक्षुओं पर नजर रखने के लिए जहां कई स्पेशल टीम बनाई है तो वही एक कंट्रोल रूम भी बनाया है। जहां से शहर की सड़कों, धार्मिक स्थल और प्रमुख बाजारों पर नजर रखी जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News