भाजपा सदस्यता अभियान, मध्य प्रदेश में अब तक 50 लाख से ज्यादा सदस्य बने, वीडी शर्मा बोले- ''इतिहास बनेगा''

Saturday, Sep 21, 2024-10:16 AM (IST)

भोपाल। विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से दुनिया भर में अपना सदस्यता अभियान चला रही है। इसके तहत मध्य प्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। जिसमें मिस्ड कॉल के जरिए आम लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई जा रही है। इस बार मध्य प्रदेश संगठन ने करीब डेढ़ करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। जिसको लेकर मंडल और बूथ स्तर तक लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा महिलाओं के बीच पहुंचे। जहां उन्होंने लाड़ली बहना समेत तमाम योजनाओं का जिक्र कर आधी आबादी को बीजेपी की विचारधारा से जुड़ने का आह्वान किया। 

PunjabKesari
इस दौरान भाजपा अध्यक्ष और खजुराहो सांसद बीडी शर्मा ने सदस्यता अभियान को लेकर अब तक करीब 50 लाख नए सदस्य पार्टी से जोड़ने का दावा किया है। संगठन पर्व के तहत महिलाओं को पार्टी की सदस्यता दिलाने पहुंचे बीडी शर्मा ने कहा कि अब तक 57 लाख मिस्ड कॉल आ चुके हैं, जिसमें से करीब 50 लाख नए सदस्य पार्टी में जोड़े गए हैं। बीडी शर्मा ने दावा किया कि पिछली बार की तरह इस बार भी मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी देश भर में सबसे ज्यादा सदस्य बनाएगी। वीडी शर्मा ने कहा कि प्रदेश में इतिहास बनाने के लिए संगठन ने डेढ़ करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य प्रदेश संगठन को दिया है। 

PunjabKesari
बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह से केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकारें जनता के हितों के लिए काम कर रही हैं, जिसमें समाज का हर वर्ग शामिल है। उससे प्रभावित होकर लगातार बड़ी संख्या में नए लोग भारतीय जनता पार्टी के विचारधारा से जुड़ रहे हैं। वीडी शर्मा ने उम्मीद जताई कि जिस तरह से नए सदस्यों के मिस्ड कॉल आ रहे हैं उससे डेढ़ करोड़ नए सदस्य बनाने का आंकड़ा जल्द ही पूरा होगा , बल्कि तय लक्ष्य से अधिक सदस्य इस बार मध्य प्रदेश बीजेपी बनाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News