प्रदेश में रोपे जाएंगे 8 करोड़ पौधे, बनेगा नया रिकॉर्ड

7/8/2018 12:51:08 PM

भोपाल : वन विभाग इस साल प्रदेश में 8 करोड़ पौधे रोपकर नया रिकॉर्ड बनाएगा। इनमें से सात करोड़ पौधे वन विभाग खुद रोपेगा, जबकि एक करोड़ पौधे स्कूल शिक्षा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, उद्यानिकी विभाग लगाएंगे। वन विभाग ने अपनी सभी नर्सरी में 8 करोड़ पौधे तैयार कर लिए हैं। सरकार 15 से 30 जुलाई तक पौधारोपण अभियान चलाएगी। इस दौरान पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग 60 लाख और स्कूल शिक्षा विभाग करीब 30 लाख पौधे रोपेगा।

सभी विभागों को पौधे वन विभाग से लेने के निर्देश हैं। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने मैदानी अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। जबकि पंचायत विभाग के अफसरों का कहना है कि वन विभाग या उद्यानिकी विभाग द्वारा बनाई गई व्यवस्था के तहत पौधों का इंतजाम किया जाएगा।

मैदानी तैयारी लगभग पूरी
पौधारोपण के लिए वन विभाग की मैदानी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। विभाग के मैदानी अफसरों ने पौधारोपण की साइट तय कर ली हैं और गड्ढे भी खोद लिए गए हैं। विभाग की नर्सरी आसपास के क्षेत्र में पौधे उपलब्ध कराएगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News