80 साल का चीनी सैनिक 54 साल तक रहा भारत में, अब खड़ी हुई नई मुसीबत

8/30/2019 6:38:32 PM

बालाघाट: चीनी सैनिक वांग छी, 80 वर्षीय जिन्हें 1963 में भारत में घुसने और जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। वांग छी को छह साल की सजा हुई। सजा काटने के बाद वांग छी मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के तिरोड़ी गांव में बस गए जहां लोग उन्हें राज बहादुर के नाम से जानते हैं। 54 साल बाद उन्हें फरवरी 2017 में चीन में अपने भाई-बहनों से मिलने का मौका मिला, लेकिन चीन जाना उनके लिए परिवार से अलग होने की वजह बन गया क्योंकि पिछले पांच महीनों से उनका वीजे का नवीनीकरण नहीं हो पा रहा है। जिसकी वजह से वांग छी भारत नहीं लौट पा रहे हैं।

PunjabKesari

उनके बेटे विष्णु वांग जो बालाघाट में अकाउंटेंट हैं उन्होंने कहा मेरे पिता मार्च 2018 में एक और वर्ष के लिए वीज़ा रिन्यू करवाने में सफल रहे। मार्च 2019 में उनका एक साल का भारत का मल्टी-एंट्री वीज़ा एक्सपायर हो गया और अप्रैल 2019 में उन्होने वीज़ा के रिन्युअल के लिए अप्लाई किया, जो अभी तक लटका हुआ है। विष्णु का दावा है कि बीजिंग में भारतीय दूतावास के अधिकारियों के साथ-साथ नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के अधिकारियों को बार-बार मेल भेजे गए हैं, लेकिन अपने बच्चों से मिलने की उनकी कोशिश के कोई सकारात्मक नतीजे अबतक नहीं मिले हैं। 

PunjabKesari

विष्णु ने कहा 1969 में तिरोड़ी (बालाघाट) में बसने के बाद, मेरे पिता फरवरी 2017 में चीन में अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए लगभग पांच दशकों से संघर्ष कर रहे हैं। आठ महीने बाद अक्टूबर 2017 में, उन्होंने अपनी पत्नी (मेरी मां) सुशीला को खो दिया। मेरी मां के निधन के कुछ दिन पहले, वह अंतिम दिनों में उनके साथ रहने के लिए तिरोड़ी (बालाघाट) लौटें। वह जनवरी 2018 में चीन लौट आए, अब फिर से वो हमारे साथ रहना चाहते हैं, लेकिन भारतीय अधिकारियों ने उन्हें वीजा जारी नहीं किया है, हमें डर है कि क्या हम उनसे फिर से मिल पाएंगे या नहीं।

PunjabKesari

बता दें कि वांग छी 1963 में गिरफ्तार हुए, मार्च 1969 में अदालत के आदेश पर रिहा होने से पहले राजस्थान, पंजाब और यूपी की अलग-अलग जेलों में उन्होंने लगभग सात साल बिताए। जिसके बाद वो मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के तिरोडी इलाके में आटा चक्की का काम कर जीवन बिताने लगे। तिरोड़ी में रहते हुए लोग उन्हें राज बहादुर कहने लगे फिर बाद में उन्होंने वहां की स्थानीय निवासी सुशीला मोहिते से उन्होंने शादी की, जिनसे उन्हें तीन बच्चे हैं, जिनमें बेटा विष्णु भी शामिल है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News

Related News