Punjab Kesari MP ads

प्यार में धोखा मिला तो बिगड़ा मानसिक संतुलन: 8 साल जंजीरों में कैद रहा युवक, अब जगी उम्मीद..

Wednesday, Feb 25, 2026-07:06 PM (IST)

छतरपुर (राजेश चौरसिया) : प्यार में मिले धोखे ने एक हंसते-खेलते युवक की जिंदगी को ऐसा झटका दिया कि वह मानसिक संतुलन खो बैठा। बमीठा थाना क्षेत्र के बसारी गांव का 30 वर्षीय सोनू रैकवार पिछले 7-8 साल से जंजीरों में बंधा जीवन जीने को मजबूर था। अब समाजसेवी डॉ. संजय शर्मा और पुलिस की पहल से उसके इलाज की उम्मीद जगी है।

PunjabKesari

परिजनों के अनुसार सोनू दिल्ली में मजदूरी करता था। वहीं एक युवती से प्रेम संबंध बना, लेकिन बेवफाई ने उसे भीतर तक तोड़ दिया। घर लौटने के बाद वह गुमसुम रहने लगा, खाना-पीना छोड़ दिया और दिनभर दर्दभरे गाने सुनता रहता था। धीरे-धीरे उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ती गई और वह हिंसक हो गया। आर्थिक तंगी के कारण पिता हरदास रैकवार उसका इलाज नहीं करा सके। मजबूरी में परिवार को उसकी और दूसरों की सुरक्षा के लिए जंजीरों में बांधकर रखना पड़ा।

सूचना मिलने पर ‘मानसिक रोगियों के मसीहा’ के नाम से पहचाने जाने वाले डॉ. संजय शर्मा सक्रिय हुए। उन्होंने महिला थाना प्रभारी प्रतिभा श्रीवास्तव के सहयोग से सोनू को मुक्त कराया और जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया। डॉ. शर्मा ने बताया कि सही इलाज से सोनू पूरी तरह ठीक हो सकता है। उसे न्यायालय में पेश कर ग्वालियर मानसिक आरोग्यशाला भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

PunjabKesari

मानसिक रूप से अस्थिर होने के बावजूद सोनू बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त का बड़ा प्रशंसक है और उनकी एक्टिंग की नकल करता है। गरीबी में भिक्षावृत्ति कर रहे उसके पिता को अब उम्मीद है कि इलाज के बाद बेटा फिर सामान्य जीवन जी सकेगा।

अब तक 1500

डॉ. शर्मा अब तक 1500 से अधिक मानसिक रोगियों को ग्वालियर आरोग्यशाला भिजवा चुके हैं, जिनमें से करीब 1400 स्वस्थ होकर परिवारों में लौट चुके


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News