MP का बड़ा प्रोजेक्ट, बनेगी रेल कोच फैक्ट्री, युवाओं को मिलेगा रोजगार, रक्षा मंत्री बोले - नेतृत्व शानदार हो तो विकास भी तेजी से होता है

Sunday, Aug 10, 2025-02:56 PM (IST)

भोपाल। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज मध्यप्रदेश को बहुत बड़ी सौगात मिली है। यह क्षेत्र का सौभाग्य है कि मध्य प्रदेश देश का हृदय प्रदेश है। आज यहां बीईएमएल की ग्रीन फील्म मेट्रो कोच परियोजना का शिलान्यास हुआ है। मध्य प्रदेश से मेरा पुराना नाता है। प्रदेश मेहमानबाजी से लिए बेजोड़ है। मध्य प्रदेश डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। प्रदेश को औद्योगिक विकास की गति मिल रही है। इस परियोजना से 5000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। रक्षा मंत्रालय से मध्य प्रदेश को पूरा सहयोग मिलेगा। बीईएमएल की इस परियोजना का लाभ क्षेत्र की एमएसएमई यूनिट्स को भी लाभ मिलेगा।  मध्य प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए 30 लाख करोड़ का निवेश अल्प समय में प्राप्त हुआ है। डॉ. मोहन यादव तेजी से औद्योगिक विकास को बढ़ा रहे हैं, वे बधाई के पात्र हैं। प्रदेश में 48 लाख हेक्टेयर का लैंड बैंक तैयार किया गया है। जहां सर्व सुविधाएं हैं। उद्योग लगने शुरू हो गए हैं। जबलपुर में रक्षा क्षेत्र की ईकाइयां मध्य प्रदेश में अच्छा काम कर रही हैं। मध्य प्रदेश में रक्षा क्षेत्र के विकास के लिए पूर्ण क्षमता उपलब्ध है। नेतृत्व शानदार हो तो विकास भी तेजी से होता है। मध्य प्रदेश भविष्य में माडर्न प्रदेश बनेगा।

PunjabKesariइस यूनिट का नाम सृष्टि के रचियता ब्रह्मा के नाम पर रखा गया है। यहां रेल के डिब्बों का निर्माण होगा, रेलवे के कई उत्पाद यहां बनाए जाएंगे। 1800 की लागत से ईकाई निर्मित होगी। जिसका कार्य दो साल में पूर्ण करने का लक्ष्य है। यहां बने रेल कोच भारत के ट्रांसपोर्टेशन को गति देंगे। यहां तेजी से दौड़ने वाले कोच बनेंगे। मुझे विश्वास है कि बीईएमएल देश के आर्थिक विकास को गति देगा। प्रधानमंत्री आर्थिक विकास को बल दे रहे हैं। उन्होंने स्वदेशी को प्रोत्साहित किया है। आज बड़ी-बड़ी मशीनें भारत की धरती पर तैयार हो रही हैं। हम दूसरे देशों को भी उत्पाद बेच रहे हैं। भारत 2014 में दुनिया के देशों में अर्थव्यवस्था के मामले में 15वें स्थान पर था, वह अब दुनिया के 4 देशों की कतार में आकर खड़ा हो गया है। भारत की अर्थव्यवस्था 6.5 प्रतिशत की गति से आगे बढ़ रही है। जो विकासशील देशों में सर्वाधिक है। 

देश आगे बढ़ रहा है। आज दुनिया ने यह मान लिया है कि भारत मोदी जी के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह गौरव का विषय है। कुछ लोगों को हमारा विकास रास नहीं आ रहा है। बहुत लोग कोशिश कर रहे हैं कि भारत की धरती पर भारतवासियों के हाथों से बनी चीजें महंगी बन जाएं। लेकिन कोई भी देश भारत को दुनिया की बड़ी शक्ति बनने से नहीं रोक सकती है। पहले हम दूसरे देशों से उपकरण खरीदते थे। अब बहुत सारी चीजें मेक इन इंडिया के माध्यम से बना रहे हैं, दूसरे देश हमारे बनाए रक्षा उपकरणों को खरीद रहे हैं। 

PunjabKesari2014 के बाद भारत का रक्षा क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ा है। पहले भारत से 600 करोड़ का निर्यात था, जो अब 24 हजार करोड़ से अधिक हो चुका है। पहलगाम में आतंकियों ने निर्दोष नागरिकों की निर्मम हत्या कर दी थी। प्रधानमंत्री जी ने संकल्प लिया कि आतंकियों को मुंह तोड़ जबाव देंगे। धर्म पूछकर हत्या की गई थी।  हमारी संस्कृति में चीटी को भी आटा डालकर उसकी लंबी आयु की कामना की जाती है। हमने धर्म नहीं कर्म देखकर भारत की आत्मा पर प्रहार करने वालों को मारा है। भारत विश्व कल्याण की कामना करता है। हमने वसुधैव कुटुम्बकम का संदेश दुनिया को दिया है। लेकिन जो हमें छेड़ेगा हम उसे छोड़ेंगे नहीं। यह भी प्रधानमंत्री जी का संकल्प है।

मध्य प्रदेश जंगलों की खूबसूरती, टाइगर और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए देश में जाना जाता है। भविष्य में यह औद्योगिक विकास के लिए भी पहचान बनाएगा। इसके साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी सोच विचार करने की आवश्यकता है। बीईएमएल में रिसर्च एंड डेवलपमेंट का सिलसिला शुरू होना चाहिए। मध्य प्रदेश का औद्योगिक विकास भारत को विकास की नई ऊंचाइयां प्रदान करेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News