छत्तीसगढ़ के PCC चीफ के बंगले में जबरदस्ती घुसा भाजपा कार्यकर्ता, मचा बवाल

Thursday, Sep 11, 2025-07:18 PM (IST)

रायपुर : छत्तीसगढ़ में गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के बंगले में बड़ी घटना देखने को मिली। जहां पुलिस द्वारा रोकने के बावजूद एक भाजपा कार्यकर्ता जबरदस्ती उनके बंगले में घुस गया। यह देखकर वहां कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस घटना को लेकर दीपक बैज ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाया है। साथ ही गंज थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई है।

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने इस सुरक्षा में भारी चूक बताया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कोई अंजान शख्स पुलिसकर्मियों के रोकने के बाद भी अंदर घुस आया। उन्होंने आरोप लगाए कि वो शख्स ने बंगले में घुसने का वीडियो बनाया। किसी बड़ी साजिश की शंका जताते हुए दीपक बैज ने कहा कि हो सकता है कि वो रैकी करने आया हो। हमारे घर में तोड़फोड़ करने का इरादा हो, या हम पर हमला करने की साजिश हो।

उन्होंने कहा कि सरकार इस शख्स पर क्या कार्रवाई करेगी, छत्तीसगढ़ की जनता देखना चाहती है। सरकार को मामले को गंभीरता से लेना चाहिए। वहीं भाजपा कार्यकर्ता गंधर्व पांडे इस मामले में सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर कहा है कि मैंने जगदलपुर सर्किट हाउस की घटना को रीक्रिएट किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News