Punjab Kesari MP ads

MP का ऐसा ब्रिज जिसके 2 पिल्लर बनाना भूला ठेकेदार,मामला सामने आते ही मचा हड़कंप, कांग्रेस अटैक मोड में

Tuesday, May 26, 2026-10:15 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी): भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज विवाद के बाद अब इंदौर का रेती मंडी ब्रिज सुर्खियों में आ गया है..  25 करोड़ की लागत से बन रहे इस ब्रिज में बड़ी लापरवाही सामने आई है.. आरोप है कि इंजीनियर ब्रिज के दो पिलर बनाना ही भूल गए.. मामला सामने आते ही सियासत भी गरमा गई है.. कांग्रेस इसे भ्रष्टाचार बता रही है.. दरअसल पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा रेती मंडी ब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है..  निर्माण के अंतिम चरण में जब दोनों ओर की ब्रिज वॉल को जोड़ने का काम शुरू हुआ, तब पता चला कि यहां दो अतिरिक्त पिलर की जरुरुत है..

कांग्रेस नेता Sajjan Singh Verma ने भ्रष्टाचार का उदाहरण बताया

कांग्रेस नेता Sajjan Singh Verma ने इसे भ्रष्टाचार का उदाहरण बताते हुए कहा कि पहले राऊ विधानसभा क्षेत्र में सड़क धंसने का मामला सामने आया और अब ब्रिज निर्माण में भारी गड़बड़ी उजागर हो रही है।

PunjabKesari

विधायक Madhu Verma ने भी लापरवाही पर बोली जांच की बात

वहीं  कांग्रेस ने मामले में जांच की मांग की तो  भाजपा नेता और विधायक Madhu Verma ने भी इसे गंभीर माना है...उन्होंने कहा है कि  अधिकारियों से चर्चा की गई है, जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, उस पर  कार्रवाई की जाएगी..

मामला सामने आने के बाद अब ब्रिज निर्माण पर सवाल खड़े हो रहे हैं..  स्थानीय लोगों का कहना है कि करोड़ों की लागत से बनने वाले प्रोजेक्ट में इस तरह की लापरवाही जनता की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है.. फिलहाल रेती मंडी ब्रिज का मामला अब तकनीकी गलती से आगे बढ़कर सियासी मुद्दा बन चुका है… सवाल यही है कि करोड़ों की परियोजना में इतनी बड़ी चूक आखिर कैसे हुई और इसका जिम्मेदार कौन है….फिलहाल अब दो नए पिलर बनाने का काम शुरू किया गया है, जिसके चलते ब्रिज शुरू होने में और देरी हो सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News