दमोह में महापाप ! गर्भवती गाय को काटकर की हत्या, शहर में तनाव का माहौल
Friday, Mar 07, 2025-05:11 PM (IST)

दमोह (इम्तियाज चिश्ती) : मध्यप्रदेश के दमोह का माहौल फिर खराब करने की कोशिश की गई है। कुछ लोगों ने एक मकान के अंदर गर्भवती गाय की काट कर हत्या कर दी। मामला दमोह के शहर के सीता बावली क्षेत्र का है। जहां शुक्रवार सुबह गोवंश की निर्मम हत्या की जानकारी सामने आते ही पूरे शहर में आक्रोश के साथ तनावपूर्ण माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और विभिन्न हिंदू संगठनों से जुड़े और मामले की जांच शुरु की।
पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने घटना पर आक्रोश जताते हुए दमोह बंद का ऐलान कर दिया। जिसको जबरदस्त जन समर्थन मिलने के साथ जगह-जगह बहुत प्रदर्शन हुए और बाजार बंद पुतला दहन किया गया। कुछ आरोपियों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया। वहीं प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गौ हत्या में लिप्त आरोपियों के कब्जा पर बुलडोजर कार्रवाई की गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। जिनके द्वारा जांच कारवाई का भरोसा दिलाया गया। लेकिन आए दिन के ऐसे हालत से नाराज लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बाजार खुलने के पहले दमोह बंद का ऐलान कर दिया गया। विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ सैकड़ों की संख्या में युवाओं सहित आम जन मानस भी हत्या की विरोध में सड़क पर उतर आये। इस अवैध कृत्य में लिप्त कुछ आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले भी किया गया।
इधर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन नारेबाजी के साथ हृदय स्थल घंटाघर पर पुतला दहन करके कार्रवाई की मांग की गई। तनाव को रोकने भारी संख्या पुलिस बल को तैनात करने के साथ प्रशासन ने गोवंश हत्या तथा कारोबारी से जुड़े कुछ अवैध कब्जा वाले ठिकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की। साथ ही इस तरह की घटनाओं को रोकने और भी सख्त कदम उठाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही इस विरोध प्रदर्शन को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर चेतावनी के साथ स्थगित किया गया।
प्रदर्शन के दौरान विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल सहित गौ सेवा से जुड़े विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी की सक्रिय भूमिका रही। वहीं पुलिस प्रशासन के द्वारा भी घटना को त्वरित संज्ञान में लेने से माहौल बिगड़ने के पहले ही संभल गया। आगामी त्योहारों के मद्दे नजर इस तरह की अवैध गतिविधियों को रोकने पुलिस प्रशासन से लगातार सख्ती बरतने की अपेक्षा की जा रही है।