सड़े गले अनाज को पैरों से कुचलकर गर्भवती महिलाओं के लिए तैयार किया जा रहा आहार, उमंग सिंघार ने उठाए सवाल
Saturday, Jun 28, 2025-04:13 PM (IST)

भोपाल (इजहार हसन) : गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों के लिए "पहाड़िया पोषण संयंत्र केन्द्र" में तैयार होने वाले पोषण आहार का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें पोषण आहार पैरों से कुचलकर सड़े-गले अनाज से बनाया जा रहा है। इस पर मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पोषण आहार के नाम पर क्या भाजपा सरकार प्रदेश की बहनों को ज़हर परोसना चाहती है।
क्या पोषण आहार के नाम पर, प्रदेश की बहनों को ज़हर परोसना चाहती है भाजपा सरकार?
— Umang Singhar (@UmangSinghar) June 28, 2025
"पहाड़िया पोषण संयंत्र केन्द्र" में गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों के लिए तैयार किया जा रहा पोषण आहार सड़े-गले अनाज से बनाया जा रहा है वो भी पैरों से कुचलकर!
वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि किस तरह… pic.twitter.com/FR2uVWKtRR
"पहाड़िया पोषण संयंत्र केन्द्र" के वायरल वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि किस तरह युवक सड़ा हुआ अनाज पैरों से रौंदकर मशीन में डाल रहा है। यह महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ ही नहीं बल्कि एक अमानवीय अपराध भी है! और यह सब हो रहा है प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला के गृह ज़िले रीवा में। जब हालात उनके अपने जिले में इतने भयावह हैं, तो बाकी जिलों के हालतों की कल्पना आप खुद कीजिए।
मुख्यमंत्री जी जवाब दें:
1. गर्भवती महिलाओं और बच्चों को ज़हर कौन बांट रहा है?
2. यह घिनौना काम किसकी मिलीभगत से चल रहा है?
3. अब तक दोषियों पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
मां और बच्चों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। इस मामले में तत्काल कार्रवाई हो और सभी दोषियों को कड़ी सजा मिले!