भिंड हंगामा: भाजपा विधायक ने कलेक्टर को धमकाया, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बोले - ये किसान विरोधी सरकार है

Wednesday, Aug 27, 2025-07:26 PM (IST)

भोपाल। मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भिंड में हुए घटनाक्रम पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा विधायक कलेक्टर के बंगले में घुसकर उन्हें धमकाने और हाथ उठाने की कोशिश कर रहे हैं।

सिंघार ने कहा कि यह स्थिति प्रदेश की किसान विरोधी नीतियों का परिणाम है। पूरे प्रदेश के किसान खाद की किल्लत से जूझ रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनके प्रशासनिक अधिकारी लगातार जनप्रतिनिधियों और किसानों की समस्याओं को सुनने से इनकार कर रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने सवाल किया कि सत्ता में रहते हुए भी भाजपा विधायक को कलेक्टर के निवास में जाकर खाद की समस्या उठानी क्यों पड़ी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा, "यह किसान विरोधी सरकार है। मोहन यादव जी बताएं कि किसानों की समस्या कब दूर होगी।"


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News