पत्नी के मायके जाने के बाद युवक ने फांसी लगाई, खिड़की से झांकते ही दोस्त के उड़े होश

Thursday, Aug 14, 2025-03:55 PM (IST)

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले के छोला मंदिर क्षेत्र में एक 35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात की है। गुरुवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हुई है, लेकिन पत्नी से हुए विवाद को संभावित कारण माना जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान भारत प्रजापति पुत्र हीरालाल प्रजापति, निवासी ईरानी डेरा भानपुर (जैन मंदिर के पास) के रूप में हुई है। वह पेशे से ड्राइवर था। कुछ समय पहले पत्नी से विवाद के बाद उसकी पत्नी अपने मायके, बर्री जिला रायसेन, बच्चों को लेकर चली गई थी। तब से भारत घर से बाहर नहीं निकल रहा था।

बुधवार रात उसके एक दोस्त ने कई बार फोन किया, लेकिन जवाब न मिलने पर वह सीधे उसके किराए के कमरे पर पहुंचा।

PunjabKesariखिड़की से झांकते ही खुला राज

मकान का दरवाजा अंदर से बंद था और आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। संदेह होने पर दोस्त ने खिड़की से अंदर देखा, तो भारत फंदे पर लटका मिला। उसने तुरंत पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव उतारा और कमरे की तलाशी ली। सुसाइड नोट नहीं मिलने से कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News