करवाचौथ का व्रत खोलने से पहले महिला ने की आत्महत्या, अज्ञात कारणों से लगाई फांसी

Monday, Oct 21, 2024-01:43 PM (IST)

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में जीरापुर में करवाचौथ की रात को एक महिला ने व्रत खोलने से पहले आत्महत्या कर ली। घटना के बाद महिला के परिजन उसे फंदे से उतार कर तत्काल अस्पताल ले गए थे। यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया ,महिला का नाम कृष्णा बाई बताया जा रहा है, महिला ने आत्महत्या किन कारण के चलते की है इसका अभी पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

PunjabKesariप्राप्त जानकारी के अनुसार जीरापुर के बस स्टैंड के पीछे रहने वाले रामचंद्र वर्मा की पत्नी कृष्णा ने करवा चौथ पर व्रत रखा था और व्रत खोलने से पहले ही उसने आत्महत्या कर ली, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और महिला के परिजन और पुलिसकर्मी उसे जीरापुर अस्पताल लेकर गए यहां पर महिला को मृत घोषित कर दिया गया। सोमवार की सुबह महिला के शव का पोस्टमार्टम करा कर पुलिस ने महिला के शव को परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News