मऊगंज में अज्ञात महिला की मिली लाश, फैली सनसनी
Saturday, May 31, 2025-12:06 PM (IST)

मऊगंज। मध्य प्रदेश के मऊगंज में गांधीनगर हनुमान मंदिर के पास एक अज्ञात महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शुक्रवार की शाम को ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद हनुमना थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई थी और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने महिला की पहचान करने के लिए अन्य थानों को भी सूचना दे दी है। अभी पता लगाया जा रहा है कि यह महिला कौन है। लेकिन अभी तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस महिला के महिला के शव का पोस्टमार्टम करा रही है और स्थानीय लोगों की मदद से महिला की पहचान करने का भी पुलिस प्रयास कर रही है।