मऊगंज में भाजपा नेता के घर में घुसा तेंदुआ, मच गया हड़कंप

Wednesday, May 21, 2025-11:37 AM (IST)

मऊगंज। (गोविंद सिंह): मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र में बंधवा मोड में बने मकान जो भाजपा नेता पूर्व पार्षद भोपाल सी. एम सिंह पटेल का है, घर के अंदर मंगलवार की सुबह अचानक तेंदुआ घुस जाने के कारण गांव में हड़कंप मच गया। 

PunjabKesariबताया जा रहा है कि ग्राम आंबी के बच्चे खेत में बैठे थे। तभी अचानक तेंदुआ बच्चों पर झपट्टा मारते हुए पूर्व पार्षद भाजपा नेता सी. एम सिंह पटेल  के घर में जाकर घुस गया।  जिसके कारण घर का दरवाजा बंद कर दिया गया और वन विभाग को इस मामले की सूचना दी गई।

ग्रामीणों की सूचना मिलते ही नईगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। वहीं वन विभाग के अधिकारियों को भी सूचित किया जा चुका था। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए का रेस्क्यू किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News