New Year Party के बहाने युवती से रेप, आरोपी ने इवेंट मैनेजर से जंगल में मिटाई हवस
Thursday, Jan 01, 2026-08:53 PM (IST)
भोपाल : 31 दिसंबर को जब पूरा देश नए साल के जश्न में डूबा था, उसी वक्त भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि न्यू ईयर पार्टी के बहाने आरोपी ने युवती को केरवा के जंगल कैंप में ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
पहचान का भरोसा बना वजह
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता इवेंट मैनेजर है। उसकी आरोपी जहूर समीर से पहले से पहचान थी। जहूर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। पीड़िता ने बताया, 31 दिसंबर की रात उसने न्यू ईयर पार्टी के बहाने युवती को पहले नेहरू नगर बुलाया। आरोपी से उसकी पहचान था इसी कारण पीड़िता ने उस पर भरोसा किया और मिलने पहुंची। इसके बाद रात करीब एक बजे आरोपी उसे केरवा जंगल कैंप ले गया।
जान से मारने की धमकी देकर किया दुष्कर्म
पीड़िता ने बताया कि जंगल कैंप में आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और जबरन दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी वहां से भाग गया। पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और फिर रातीबड़ थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई।
मदद बनी संपर्क का जरिया
पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि उसकी मां की तबीयत खराब रहती है और एक समय उसे पैसों की जरूरत पड़ी थी। तब उसने आरोपी से 5 हजार रुपये की मदद मांगी थी। वह उसे दोस्त समझती थी, लेकिन उसी ने उसके साथ यह वारदात कर दी।
पुलिस की कार्रवाई, दो टीमें गठित
रातीबड़ पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी जहूर समीर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस ने दो टीमें गठित की हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

