BJP युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ने पकड़ी पुलिसकर्मी की कॉलर, पहले दिखाई गुंडई! अब बोले- गलती से हो गया

Tuesday, Feb 24, 2026-02:38 PM (IST)

छतरपुर: Chhatarpur में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के प्रदर्शन के दौरान एक विवादित वीडियो सामने आया है। वीडियो में BJYM जिलाध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी एक पुलिसकर्मी की कॉलर पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। यह घटना 21 फरवरी को Rahul Gandhi का पुतला दहन करते समय हुई। वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक हलकों और आम जनता के बीच चर्चा तेज हो गई है।

छत्रसाल चौराहे पर हुआ प्रदर्शन
जानकारी के अनुसार युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी के नेतृत्व में छत्रसाल चौराहे पर पुतला दहन करने पहुंचे थे। पुलिस द्वारा पुतला छीनने के प्रयास के बाद कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प की स्थिति बन गई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात था। शहर के कई थानों के टीआई, ट्रैफिक प्रभारी और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। धक्का-मुक्की में ट्रैफिक टीआई सहित कुछ आंदोलनकारी भी प्रभावित हुए।

कार्रवाई को लेकर उठे सवाल
वीडियो सामने आने के बाद यह सवाल उठ रहे हैं कि वर्दी पर हाथ डालने के मामले में अब तक क्या कार्रवाई हुई है। चर्चा है कि क्या वरिष्ठ अधिकारियों ने इस मामले का संज्ञान लिया है या नहीं।

जिलाध्यक्ष की सफाई
नीरज चतुर्वेदी ने सफाई देते हुए कहा कि वे और उनके कार्यकर्ता पुलिस व प्रशासन का सम्मान करते हैं। उनके अनुसार भीड़ अधिक थी और पुलिस पुतला छीनने की कोशिश कर रही थी। धक्का-मुक्की के दौरान किसी कार्यकर्ता ने गिरने से बचने के लिए सहारा लिया और अनजाने में पुलिसकर्मी की वर्दी या कॉलर हाथ में आ गई। उनका कहना है कि वर्दी का अपमान करने का कोई उद्देश्य नहीं था। उन्होंने यह भी कहा कि वीडियो को अलग-अलग नजरिए से देखा जा रहा है, जबकि घटना भीड़ और अफरातफरी की स्थिति में हुई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vikas Tiwari

Related News