Punjab Kesari MP ads

भैंस पर चिपका ‘ज्ञापन’, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान!

Wednesday, Mar 18, 2026-04:15 PM (IST)

खंडवा: (मुश्ताक मंसूरी) मध्य प्रदेश के खंडवा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने एक अनोखा और विवादित तरीका अपनाया। कार्यकर्ताओं ने भैंस को कलेक्टर कार्यालय तक लेकर जाकर उस पर धन्यवाद ज्ञापन चिपकाया।

खंडवा नगर मंत्री दीपांशु पटेल के अनुसार, यह कदम पूनमचंद गुप्ता महाविद्यालय में लंबे समय से व्याप्त अनियमितताओं के विरोध में उठाया गया। अभाविप ने व्यंग्यात्मक रूप से जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापन सौंपकर अपनी नाराजगी जताई, क्योंकि महाविद्यालय परिसर में हुई शिकायतों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी।

अभाविप ने आरोप लगाया कि महाविद्यालय परिसर में तीन विद्यालय, एक महाविद्यालय और एक होटल का एक साथ संचालन होना गंभीर विषय है। हाल ही में महाविद्यालय के “टिक्कड़” कैंटीन में अवैध रूप से एलपीजी गैस सिलेंडरों का भंडारण पाया गया और कई सिलेंडरों को जब्त किया गया, जिससे प्रशासन की लापरवाही उजागर हुई।

अभाविप का कहना है कि यदि पहले उनके ज्ञापनों पर समय पर संज्ञान लिया गया होता, तो इस प्रकार की अवैध गतिविधियों को रोका जा सकता था। यही कारण है कि इस बार उन्होंने भैंस पर प्रतीकात्मक रूप से धन्यवाद ज्ञापन चिपकाकर जिला प्रशासन को चेतावनी दी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News