अगली बार कांग्रेस की सरकार बनेगी और चलेगी भी- पूर्व नेता प्रतिपक्ष,जो जा रहे उन्हें जाने दो, छंटनी चल रही है
Monday, Mar 16, 2026-07:15 PM (IST)
(टीकमगढ़): कांग्रेस के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने एक बड़ी बात बोली है। अजय सिंह राहुल ने कहा है कि अगली बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और चलेगी। टीकमगढ़ जिले के प्रवास पर पहुंचे अजय सिंह राहुल ने इस दौरान बड़ी बातें बोली हैं।
अगली बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और चलेगी भी-अजय सिंह
किसी समय कांग्रेस के कद्दावर और स्टार नेता रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी अजय सिंह ने बड़ी बात बोली है। अजय सिंह ने कहा कि सिंधिया को भाजपा का चंबल में स्टार बनाने पर पहले सिंधिया खुद तय कर लें कि वो चंबल में ज्यादा ताकतवर है या नरेंद्र सिंह तोमर।
दरअसल अजय सिंह से पत्रकारों के सवाल पर ये जवाब दिया था। ज्योतिरादित्य को भाजपा का चंबल में बड़ा चेहरा बताने पर अजय सिंह ने कहा कि सिंधिया खुद तय कर लें कि भाजपा में वह मजबूत है या फिर नरेंद्र सिंह तोमर। इस तरह से अजय सिंह ने सिंधिया पर बड़ा वार किया।
वहीं कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोड़ने पर अजय सिंह से जब प्रश्न पूछा गया और सवाल किया कि ऐसे सरकार कैसे बनेगी।इस सवाल के जवाब पर अजय सिंह ने कहा कि यह छंटनी चल रही है, छोटा परिवार, सुखी परिवार। जो जा रहे हैं उन्हें जाने दो फिर कांग्रेस मजबूती के साथ सत्ता में वापिस आएगी।
गैस किल्लत को अजय सिंह ने सरकार की बेइंतजामी करारा दिया
वहीं देश के साथ ही प्रदेश में गैस को लेकर हो रहे हल्ले को लेकर अजय सिंह ने इसे सरकार की कमी बताते हुए बेइंतजामी करार दिया है। अजय सिंह ने कहा कि सरकार हर मंच से गैस की परेशानी न होने की बात कहती है लेकिन लोग सिलेंडर लेकर लाइन में लगे है।

