महिला की हत्या के आरोप में आरोपी युवक के खिलाफ FIR, युवक महिला को बहला फुसला कर ले गया था अपने साथ
5/14/2022 6:30:06 PM

रीवा (सुभाष मिश्रा): आदिवासी महिला की हत्या के आरोप में एसपी के निर्देश के बाद उसके प्रेमी और परिजनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हुआ है। इस खबर को पंजाब केसरी ने प्रमुखता से दिखाया था। जिसका असर आज हुआ है। पुलिस ने आरोपी प्रेमी और उसके माता पिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। दरअसल मुस्लिम लड़के के साथ भागी विद्यावती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी। जिसके बाद परिजनों ने रीवा पुलिस से न्याय की गुहार लगाई थी। खबर चलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।
मायके में रह रही थी महिला
जानकारी के मुताबिक महिला की मौत के बाद माता पिता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता और आदिवासी परिवार ने गांव के अन्नू अली पर हत्या का आरोप लगाया था। घटना रीवा जिले के पनवार थाना क्षेत्र स्थित शिवपुर गांव की है। महिला के परिजनों का कहना है कि उनकी 30 वर्षीय बेटी विद्यवती आदिवासी का विवाह पास के ही घूमन गांव में हुआ था। लेकिन पिछले कुछ वर्षों से उनकी बेटी मायके में रहकर गुजर बसर कर रही थी।
मुस्लिम युवक महिला को बहला फुसला कर ले गया था अपने साथ
लेकिन कुछ महीनों पहले ही गांव का ही एक अन्य मुस्लिम युवक अन्नू अली उनकी बेटी को बहला फुसला कर अपने साथ भगा ले गया था और कुछ महीनों बाद वह वापस आकर शिवपुर स्थित अपने घर पर ही उनकी बेटी के साथ रहने लगा। लेकिन बीते दिनों ही महिला की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में अन्नू अली के घर से बरामद हुई। महिला के बेटे ने अपने नाना के घर जाकर मां की कत्ल की कहानी उन्हें दी।
आरोपी अन्नू अली के खिलाफ FIR दर्ज
इससे पहले महिला के माता पिता बेटी को न्याय दिलाने के लिए काफी परेशान हुए। वो आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराने पुलिस के पास पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उनकी गुहार को दरकिनार करते हुए मामले से पल्ला झाड़ लिया। जिसके बाद फरियादी रीवा एसपी के पास पहुंचे और उनसे न्याय की गुहार लगाई। मामले में एसपी कहना है कि निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Gupt Navratri 2022 में व्रत रखकर पूजा करें या नहीं, जानिए क्या कहते धार्मिक शास्त्र?

न्यायमूर्ति आलोक अराधे कर्नाटक उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

जैक्सन ने शपथ ली, अमेरिका के उच्चतम न्यायालय में पहली अश्वेत महिला न्यायाधीश बनीं

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा दो जुलाई को हैदराबाद के लिए रवाना होंगे