Punjab Kesari MP ads

उज्जैन में 5 साल के बच्चे का किडनैप, मांगी 2 लाख की फिरौती, लेकिन एक गलती से महज 5 घंटे में मासूम समेत पकड़ा गया आरोपी

Thursday, Feb 01, 2024-08:10 PM (IST)

उज्जैन (विशाल सिंह): उज्जैन में 5 साल के मासूम को किडनैप करके 4 लाख की फिरौती मांगने वाले केस में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। बिना किसी जान-माल के नुकसान के पुलिस आरोपी तक पहुंचने में सफल रही और मासूम को परिजनों से मिलवा दिया। पुलिस ने आरोपी को इंदौर से गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।

PunjabKesari

दरअसल, उज्जैन के तराना में बुधवार शाम को ग्राम बरण्डवा के रहने वाले ईश्वर सिंह ने अपने पोते के किडनैप की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 5 साल बच्चे की किडनैप की सूचना मिलने पर पुलिस हरकत में आई और तत्काल प्रभाव से मुखबीर तंत्र और साइबर सेल उज्जैन की टीम से मिली लोकेशन के आधार पर आरोपी को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया। क्योंकि आरोपी ने जिस मोबाइल नंबर से फिरौती मांगी थी उसकी लोकेशन इंदौर आ रही थी।

PunjabKesari

एएसपी नितेश भार्गव ने उज्जैन में प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि फरियादी ईश्वर सिंह राजपूत निवासी ग्राम बरण्डवा ने 31 जनवरी को थाना तराना पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें जिक्र था कि बुधवार को उनके बेटे नरेन्द्र सिंह का दोस्त माखन राजपूत उनके पोते रविराज उम्र 05 वर्ष को जबरन अपनी मोटर साइकिल पर बैठाकर अपने साथ ले गया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना तराना में 51/2024 धारा 363 कायम कर घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर पुलिस टीम का गठन कर तत्काल परिजनों से प्राप्त सूचना के आधार पर एवं साइबर सेल उज्जैन से प्राप्त मोबाइल नंबरों की लोकेशन के आधार पर किडनैप बच्चे रविराज की बरामदगी एवं आरोपी माखन की गिरफ्तारी के लिए टीम को रवाना किया गया।

गठित टीम द्वारा आरोपी की साइबर सेल उज्जैन की टीम द्वारा प्राप्त हो रही लोकेशन के आधार पर सोन बाग कालोनी, रोबोट चौराहे के पास इंदौर स्थित किराये के मकान में पुलिस ने दबिश दी। जहां आरोपी माखन ने बच्चे को छिपा रखा था। मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली और 05 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर बच्चे को बरामद किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News