दिनदहाड़े लूट से दहला सिंगरौली! कार सवार युवकों से ₹2.5 लाख की लूट, पुलिस अलर्ट
Thursday, Feb 26, 2026-03:55 PM (IST)
सिंगरौली (अंबुज तिवारी): मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में दिनदहाड़े कार सवार युवकों से लूट का मामला सामने आया है. जियावन थाने में पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
घटना बुधवार दोपहर 1 से 2 बजे के बीच की है. देवसर के झखरावल निवासी अमित द्विवेदी अपने साथी कृष्णपाल जायसवाल के साथ ढाई लाख रुपए लेकर कार से घर जा रहे थे.झुरही मोड के आगे कार रोककर दोनों लघुशंका के लिए उतरे थे.अचानक लगभग आधा दर्जन बदमाश आए और दोनों युवकों को पकड़ लिया.युवकों के कार में रखे ढाई लाख से अधिक कैश लेकर जंगल की तरफ भाग गए.
पीड़ित युवक अमित द्विवेदी ने बताया कि यह नगदी जयंत SBI बैंक से निकाल कर घर पहुंचाने जा रहे थे.ये रुपए जबलपुर में भर्ती बेटे के इलाज के लिए थे.उन्होंने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने मारपीट की, लकार में रखे पैसे लिए,और मोबाइल लूटकर फरार हो गए.
घटना की सूचना पर तत्काल जियावन थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का मुआयना किया.पुलिस अज्ञात लुटेरों की तलाश में जुट गई है.

